| …और अंत में |
|
April 04 2010 |
|
भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन आगामी 12 मई को रिटायर हो रहे हैं, अब यह भी तय हो चुका है कि अपनी सेवा निवृत्ति के बाद वे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चैयरमैन बनेंगे। देश के अगले मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कापड़िया होंगे जो मुंबई से हैं और इनकी छवि काफी सख्त न्यायाधीश की है, श्री कापड़िया का कार्यकाल डेढ़ वर्ष तक रहने की उम्मीद हैं, जाहिर है उनसे देश को भी काफी उम्मीदे हैं। |
| Feedback |