/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| …और अंत में |
|
March 22 2011 |
|
दिल्ली से लगे एक कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक चहेते आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें सीएम के मनी बैग के नाम से ज्यादा जाना जाता है। उनका अपने एक साथी आईएएस की पत्नी से टांका भिड़ा हुआ था, वे अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। शहर की राजधानी के एक नामचीन होटल में उस बड़े अधिकारी ने किसी और नाम से कमरा बुक कराया जिसमें वे अपने साथी अधिकारी की पत्नी के साथ अंतरंगता बढ़ाने में जुटे थे। शहर छोटा था, अधिकारी बड़े, सो किसी ने उनकी पत्नी को खबर कर दी। पत्नी यूं धमक पड़ी रूम में और अपने पति को एक गैर महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। अपने पति को उन्होंने नीचे लॉबी में बुलाया और सार्वजनिक रूप से उसकी चप्पलों से धुनाई की, लहूलुहान पति वहां से सीधे एक जरूरी मीटिंग में चले गए, पूछने पर बताया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, पर चूंकि मीटिंग में आना जरूरी था सो आना पड़ा, अपनेर् कत्तव्यनिष्ठ अधिकारी के कथन पर मुख्यमंत्री जी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। |
| Feedback |