…और अंत में |
December 30 2010 |
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु जीवन की कामना के लिए देश भर के मंदिरों में पूजा-अर्चना हो रही है। सिर्फ दिल्ली में ही यहां के 14 जिलों में अलग-अलग तरीकों से पूजा-पाठ आयोजित हो रहे हैं। नई दिल्ली भाजपा जिला समिति ने तो 5 दिनों की भजन संध्या आयोजित की है, तो कहीं भंडारा हो रहा है, गरीबों में कंबल व वस्त्र बांटे जा रहे हैं, सात स्थानों पर तो स्पेशल पूजा चल रही है। सवाल मौजूं है कि आखिर अडवानी-गडकरी की मौजूदगी में भाजपा वालों की भीष्म पितामह पर इतनी कृपा कैसे? |
Feedback |