उमा की उम्मीदें |
May 01 2011 |
अपनी भाजपा वापसी की दहलीज पर खड़ी उमा भारती एकबारगी पुन: अपने पुराने तेवरों में लौट आई है, इस बुधवार को उन्होंने अपने गुरु पेजावर स्वामी के 81वें जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित आश्रम में एक बड़ा कार्यक्रम किया। उमा ने अपने गुरु को 81 लाख की थैली भेंट की, उस मौके पर स्वयं अडवानी मौजूद थे। उनके अलावा बाबा रामदेव, अशोक सिंघल, साध्वी ऋतंभरा और गोविंदाचार्य भी मौजूद थे। अडवानी ने साष्टांग दंडवत होकर रामदेव से आशीर्वाद लिया, अडवानी के साथ उनकी धर्मपत्नी कमला और पुत्री प्रतिभा भी कार्यक्रम में आई थीं, जिन्हें उमा ने अपने खास अंदाज में मंच पर बुला लिया। कोई 5-6 वर्ष नेपथ्य में बिताने के बाद आखिरकार अब उमा को मंच का महत्त्व समझ में आ गया है। |
Feedback |