असम से रिपीट होंगे मनमोहन

April 25 2013


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राज्यसभा की सदस्यता की अवधि इस जून में समाप्त हो रही है। इसके बाद क्या? इस यक्ष प्रश्न का उत्तर ढूंढने के वास्ते जब बीते दिनों मनमोहन की मुलाकात यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी से हुई तब उन्होंने करबध्द होकर मैडम से प्रार्थना की कि अब बहुत हुआ। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अब उन्हें इस पद से मुक्त किया जाए। कोलगेट के पचड़ों में फंसे प्रधानमंत्री की इस प्रार्थना के पीछे उनकी इच्छा कम, राजनीतिक मजबूरी ज्यादा दिख रही थी। पर सोनिया ने छूटते ही मनमोहन से कहा कि उनके नेतृत्व में देश खूब तरक्की कर रहा है। सो, उन्हें आगे भी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। रही बात उनकी राज्यसभा सदस्यता की तो उन्हें फिर से असम से ही रिपीट किया जाएगा। सो, कांग्रेस के अंदर एक प्रकार से तय हो गया है कि आने वाले 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मनमोहन सिंह का चेहरा ही सामने रख का चुनावी मैदान में उतरेगी। मनमोहन सिंह को प्रोजेक्ट करने की सबसे बडी वजह कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी को खर्च होने से बचाना है। चूंकि कांग्रेस जानती है कि 2014 के आम चुनाव कांग्रेस की डगर बहुत ही मुश्किल है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!