अन्ना से नाराज सोनिया |
December 27 2011 |
लोकपाल के मुद्दे पर संसद में बहस के दौरान जिन लोगों ने वहां मौजूद सोनिया गांधी की भाव भंगिमाएं देखी होंगी, उन्हें सहज समझ आ गया होगा कि अन्ना के प्रति कांग्रेस का रुख आज इतना हमलावर और आक्रामक क्यों है? लोकपाल व अन्ना पर चुटकी लेते हुए लालू के भाषण के रसास्वादन के दौरान मुस्कराती-खिलखिलाती सोनिया के इरादे क्या हैं इसे लोग बखूबी समझ चुके हैं। आखिर अन्ना से नाराज क्यों हैं इतनी सोनिया? दरअसल, कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी पर सीधा हमला साध कर अन्ना ने सोनिया को बेतरह नाराज कर दिया है। आखिर राहुल ना सिर्फ कांग्रेस के देदीप्यान नक्षत्र हैं अपितु वे ‘पीएम इन मेकिंग’ भी हैं। सो, इस दफे अन्ना से बराबरी का हिसाब चुकता करने की जुगत में है कांग्रेस पार्टी। |
Feedback |