| अडवानी के घर पार्टी |
|
April 17 2011 |
|
संघ यह तो काफी समय से चाहता आया है कि अडवानी अब पूरी तरह एक मेंटर की भूमिका में अवतरित हो जाएं और खुद को सक्रिय राजनीति में झोंकने की बजाए बैक सीट से भाजपा को देश की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें। पर इस बार अष्टमी के मौके पर अडवानी के घर हाई-टी पर क्या नेताओं व पत्रकारों का जमावड़ा जुटा कि बहुत से लोगों की शिकायत रह गई कि उन्हें तो बुलाया ही नहीं गया। सो, अगले दिन रामनवमी के मौके पर अडवानी के घर फिर से पार्टी आयोजित हुई और उसमें बचे-खुचे लोगों को भी बुला लिया गया। पहले दिन की पार्टी में अडवानी की प्रतिभा संपन्न पुत्री प्रतिभा अडवानी की एक आधे घंटे की फिल्म भी दिखायी गई जिसमें भगवान राम से संबंधित फिल्मी गीतों व भजनों को एक सूत्र में पिरोया गया था और उसमें स्वयं प्रतिभा सूत्रधार की भूमिका में थीं। प्रतिभा ने ऐसी ही एक फिल्म अडवानी के जन्मदिन के मौके पर भी दिखायी थी जिसमें पिता व पुत्री के संबंधों का मार्मिक खुलासा था। |
| Feedback |