प्रधान से छिनेगी कमान? |
January 19 2016 |
केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उम्मीदों में पलीता लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि देश के एक शीर्ष औद्योगिक घराने को नाराज करने की कीमत प्रधान को चुकानी पड़ सकती है और उन्हें एकबारगी फिर से सरकार के बजाए संगठन की सेवा में लगाया जा सकता है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि इस शीर्ष उद्योगपति के प्रतिनिधि जब प्रधान से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे तो कथित तौर पर प्रधान ने असम चुनाव में पार्टी की मदद करने को कहा, तो इन प्रतिनिधियों ने जवाब दिया कि ’उन्हें भाजपा के पार्टी फंड के मद में जो करनी होती है वे सीधे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के मार्फत कर दी जाती है।’ इस बात से प्रधान किंचित नाराज़ हुए, जब अगली बार इस शीर्ष उद्योगपति के प्रतिनिधिगण प्रधान से मिलने पहुंचे तो कहते हैं कि प्रधान ने इन्हें घंटे भर से ज्यादा का इंतजार करवा दिया, ये तीनों प्रतिनिधिगण प्रधान से मिले बगैर सीधे शाह के पास जा धमके और उनके समक्ष अपना दुखड़ा रोया, शाह ने यह बात मोदी तक पहुंचा दी और मोदी ने प्रधान के खिलाफ पहले की कई और शिकायतों का बकायदा संज्ञान ले लिया। |
Feedback |