/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */ किसकी है बिहारी कंस्ट्रक्शन? | Welcome to GossipGuru- Spicy & Juicy The Real Kanafucy
किसकी है बिहारी कंस्ट्रक्शन?

September 21 2014


सपा के इस बड़े नेता का नाम बताने की आवश्यकता नहीं, आप खुद जान जाएंगे, गोया कि यह मुलायम के बेहद करीबी रिश्तेदार हैं, अखिलेश सरकार में एक प्रमुख काबीना मंत्री हैं और अपने बेवाक बोलों के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि मंत्री जी ने अपने बेहद भरोसेमंद और मुंहलगे ड्राईवर बिहारी यादव के नाम से यूपी में ‘बिहारी कंस्ट्रक्शन’ कंपनी बना ली है, आधिकारिक रूप से इस कंपनी के मालिक के तौर पर बिहारी यादव का नाम दर्ज बताया जाता है, सबसे खास बात तो यह है कि यूपी सरकार के ज्यादातर रोड निर्माण का कार्य इसी कंपनी को मिल रहा है। कंपनी बाद में छोटे-बड़े ठेकेदारों में यह काम बांट देती है, और यूपी में किसी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की हिम्मत नहीं जो वह बिहारी कंस्ट्रक्शन का कोई बिल रोक दे या फिर उस पर सवाल खड़े कर सकें यानी जब सैंया भए कोतवाल तो फिर डर काहे का।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!