‘आप’ व कांग्रेस में खिचड़ी |
December 21 2014 |
भाजपा की इस पर पैनी निगाहें हैं कि जो आप और कांग्रेस के बीच इन दिनों खिचड़ी पक रही है, सूत्र बताते हैं कि नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित अमन होटल में कई प्रमुख कांग्रेसी नेताओं से अरविन्द केजरीवाल की गुपचुप मुलाकातें हो चुकी हैं और समझा जाता है कि इन मुलाकातों में इस बात को लेकर एक अघोषित सहमति भी बन चुकी है कि फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-आप मिलकर भाजपा के समक्ष एक महती चुनौती उछालेंगे। और सब ठीक-ठाक योजनाबद्द रूप से चला तो आने वाले डेढ़-दो वर्षों में केजरीवाल ‘आप’ का विलय कांग्रेस में करने की भी सोच सकते हैं। शायद यही वजह है कि ‘आप’ और कांग्रेस की ई-सेना अब मिलजुल कर एक दूसरे के बजाए सीधे भाजपा पर निशाना साध रही है। और ‘आप’ के मुकाबले दिल्ली में कांग्रेस का प्रचार अभियान भी ठंडा पड़ा हुआ है। |
Feedback |