शाह की वाह |
July 12 2014 |
महाराष्ट्र की भाजपा यूनिट अमित शाह के अध्यक्ष बनने की दोहरी खुशी मना रही है, क्योंकि शाह की जन्मस्थली मुंबई ही है। वे दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर में पैदा हुए हैं, उनकी पत्नी भी कोल्हापुर की है, इस नाते शाह महाराष्ट्र के दामाद भी कहे जाते हैं। महाराष्ट्र भाजपा को उम्मीद है कि शाह ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में अपने सोशल इंजीनियरिंग का जादू बिखेरा था, वे चाहे तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी यह करिश्मा दोहरा सकते हैं, क्योंकि शाह महाराष्ट्र की जातीय राजनीति को भी बखूबी समझते हैं, हाल के दिनों में कांग्रेस-एनसीपी वाली राज्य सरकार ने वहां मराठों को 16 फीसदी व मुस्लिम को 5 फीसदी नौकरी व शिक्षा में आरक्षण देकर एक बड़ा दांव खेला है, शाह को इसकी काट भी ढूंढ़नी है, वहीं गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन से भाजपा की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है, सो महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को ऐसा लगता है कि अगर आने वाले चुनाव में शाह का चेहरा सामने रखा जाए तो भाजपा अपने दम पर सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। |
Feedback |