जब संजय सिंह न्यूज चैनल से भिड़े |
October 17 2016 |
जिस आम आदमी पार्टी को पंजाब में बहुमत के पार माना जा रहा था, ताजा जनमत सर्वेक्षणों में ’आप’ की स्थिति में 360 डिग्री का बदलाव देखा जा सकता है। एक तेज चैनल ने जनमत सर्वेक्षण के खुलासे के दिन विशेषज्ञों के पैनल में ’आप’ के पंजाब प्रभारी संजय सिंह को भी आमंत्रित किया था। पर जैसे ही विभिन्न दलों की प्रोजेक्टेड सीटें दिखाई जाने लगीं, और आम आदमी पार्टी को पंजाब में कांग्रेस से पिछड़ता हुआ दिखाया गया, संजय सिंह बेतरह उखड़ गए और वे सीधे चैनल के एंकर से उलझ गए, संजय ने सवाल उठाया कि चैनल के इस सर्वेक्षण की विश्वसनीयता क्या है? जब एंकर की ओर से कोई माकूल जवाब नहीं मिला तो संजय ने पलटवार करते हुए कहा-’आपके ही चैनल के एक रिपोर्टर से हमें पहले ही मालूम चल चुका था कि आप लोगों ने किसी के कहने पर आंकड़ों में फेरबदल किया है, सर्वेक्षण में जिस कांग्रेस को पंजाब में सिर्फ 23 सीटें आई थीं, उसे बढ़ाकर आप लोगों ने 55 कर दी हैं।’ इस पर खूब हंगामा हुआ। पर संजय यहीं नहीं रूके उन्होंने दो कदम आगे बढ़ कर चैनल को दिल्ली चुनावों के लिए भी उलाहने दे डाले, संजय ने कहा-’आप के ही चैनल ने दिल्ली चुनाव के अपने सर्वे में हमें महज़ 6 सीटें दी थीं, पर हमारी आईं 28 सीटें। उसके बाद के दिल्ली चुनाव में आपके चैनल ने हमारे लिए 24 सीटों का आकलन किया, पर दरअसल हमें आईं 67 सीटें।’ संजय सिंह ऐसा ही हंगामा पहले एक और न्यूज चैनल के मंच पर कर चुके हैं। |
Feedback |