75 प्लस का रिटायरमेंट प्लॉन |
January 25 2014 |
पिछले दिनों भाजपा में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब संघ के निर्देश पर भाजपा के तीन 75 प्लस सीनियर नेताओं को यह समझाने की पुरकश चेष्टïा हुई कि वे लोकसभा का अगला चुनाव लडऩे का इरादा छोड़ दें और ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की शोभा बढ़ाएं, साथ ही पार्टी में अभिभावक की भूमिका निभाएं, ये नेतागण थे-मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा और शांता कुमार। सबसे ज्यादा आग-बबूला जोशी ही हुए वे अपनी बनारस की लोकसभा सीट छोडऩे के लिए कतई तैयार नहीं दिखे और उन्हें अंदर ही अंदर यह चिंता भी खाई जा रही है कि यह सारा ड्रामा मोदी के निर्देश पर हो रहा है, जिनकी नज़र उनकी वाराणसी सीट पर टिकी है। |
Feedback |