राजकुमारी व कपाल भारती |
November 25 2014 |
नार्वे में प्रणब दा के सम्मान में एक डिनर का आयोजन था। उसमें भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित किया गया था। इस डिनर में नार्वे के प्रिंस और प्रिंसेस भी शामिल थे। प्रिंसेस कांग्रेसी सांसद राजीव शुक्ला की बगलगीर थीं, बातों ही बातों में राजकुमारी ने शुक्ला जी को बताया कि वे भारतीय योग-पद्धति की दीवानी हैं और इन दिनों अष्टांग योग सीखने का प्रयास कर रही हैं। राजीव शुक्ला भी नियमित रूप से योगा करते हैं, सो उन्होंने वहीं डिनर टेबुल पर प्रिंसेस को अनुलोम-विलोम और कपाल भारती के बारे में बताया। प्रिंसेस शुक्ला जी की बातों से इतनी प्रभावित हुईं कि वहीं डिनर पर ही वो कपाल भारती की प्रैक्टि्स करने लगीं और वहां मौजूद अतिथियों के आकर्षण का केंद्र बन गईं। |
Feedback |