राहुल चले लंदन |
June 07 2015 |
विदेशों में छुट्टियां मनाने की लाख तोहमत उठा चुके राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश जाने की तैयारी में हैं। जून के दूसरे सप्ताह में वे लंदन की उड़ान पकड़ने वाले हैं, 18जून को राहुल का बर्थ-डे होता है, और अब तक वे अपनी एक खास मित्र के साथ अपना जन्मदिन यूरोप में ही सेलिब्रेट करते आए हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राहुल 15 जून को लंदन की फ्लाइट पकड़ने वाले हैं। राहुल के बर्थ-डे समारोह में शरीक होने के लिए प्रियंका और राबर्ट वाड्रा भी खास तौर पर लंदन जा रहे हैं पर, मां सोनिया इस दौरान भारत में ही बनी रहेंगी। |
Feedback |