नीतीश की नज़र कांग्रेस पर |
August 18 2017 |
एक ओर जहां लालू कांग्रेस व शरद की टीम जदयू में दोफाड़ करवाने के प्रयासों में जुटी है, वहीं शह-मात के खेल के उस्ताद बाजीगर नीतीश कुमार भी चुपचाप नहीं बैठे हैं। विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि नीतीश और उनके लोग कांग्रेस में दोफाड़ करवाने की तैयारियों में जुटे हैं, सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि नीतीश की नजर कांग्रेस के 18 विधायकों पर हैं, कहते हैं इनमें से 12 तो उनकी जद में आ चुके हैं। नीतीश की योजना इस कांग्रेसी धड़े को जदयू में विलय करने की है। इतना ही नहीं लालू की पार्टी के भी कई गैर यादव विधायक नीतीश व उनके लोगों के संपर्क में हैं। दरअसल, नीतीश भाजपा पर से अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे अपने संख्या बल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सके। |
Feedback |