नए स्वतंत्रता सेनानी |
December 13 2014 |
मदन मित्रा, ममता सरकार के परिवहन मंत्री, पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्हें 2 हजार करोड़ के सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पर उन्हें जेल जाने का कतई इतना बड़ा अफसोस भी नहीं, अपनी गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्होंने खम्म ठोककर कहा, ‘कोई नेता जेल जा रहा है, इसमें कुछ नया तो नहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी हमारे कई बड़े नेताओं को जेल जाना पड़ा, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस भी जेल गए, अब मैं जा रहा हूं, इसमें चौंकाने वाली क्या बात है?’ |
Feedback |