…और अंत में |
August 08 2017 |
इस शुक्रवार को उप राष्ट्रपति पद के ऐन पहले एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने अपनी नई दिल्ली के औरंगजेब रोड स्थित आवास पर दिल्ली के दो सौ से ज्यादा नामधन्य पत्रकारों को लंच पर बुलाया। दक्षिण भारतीय भोजन, खासकर आंध्र के लजीज व्यंजनों को देखकर सबके मुंह में पानी आ गया। इस भोज के लिए वेंकैया ने विशेष तौर पर अपने गृह क्षेत्र नेल्लौर से रसोइए बुलाए थे। आंध्र स्टाइल के मांसाहारी व्यंजनों की बहार थी। झींगा मछली से लेकर, चिकन और आंध्र मटनकरी की बहार थी। यहां तक कि एक दर्जन से ज्यादा वेराइटी की मिठाईयों पर भी आंध्र कल्चर की छाप थी। कभी इंडिया टुडे ग्रुप में काम कर चुके स्वप्नदास गुप्ता, (अब राज्यसभा सांसद) जिस मेज पर बैठे थे, उनके पूर्व बॉस अरूण पुरी, अपनी बेटी कोयल पुरी और संपादक राज चेंगप्पा के साथ उनकी ओर बढ़ चले। पर अपने पूर्व बॉस के सम्मान में स्वप्नदास गुप्ता ने खड़े होने की जहमत सिर्फ इसीलिए नहीं उठाई कि अब वक्त बदल चुका है। (एनटीआई-gossipguru.in) |
Feedback |