क्या बासी हो गए जोशी? |
December 27 2015 |
पिछले दिनों भाजपा मार्गदर्शक मंडल के एक अहम नेता मुरली मनोहर जोशी बेंगलुरू की अपनी प्रस्तावित यात्रा पर थे, पार्टी ने इसके लिए पहले अपने एक एमएलसी को अधिकृत किया, पर एमएलसी साहब ने यह कहते हुए एयरपोर्ट जाने से मना कर दिया कि उनके पास छोटी गाड़ी है। इसके बाद पार्टी ने एक एमएलए से संपर्क साधा, जो कालांतर में भी जोशी जी को एयरपोर्ट पर रिसीव करते रहे हैं, उनके पास गाड़ी भी बड़ी थी, पर उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि उस तारीख को वे बेंगलुरू से बाहर रहेंगे। जैसे-तैसे करके पार्टी ने अपने एक विधायक को इस पुनीत कार्य के लिए तैयार किया। राजनीति के असली चरित्र को समझने के लिए यह वाकया मील का पत्थर साबित हो सकता है। |
Feedback |