इनेलोद थिरका हनी सिंह के यो-यो पर |
October 05 2014 |
चौधरी देवीलाल की चौथी पीढ़ी राजनीति में अपने पैर जमा रही है और पीढ़ी बदलने के साथ-साथ इस राजनैतिक परिवार की सोच भी बदली है। दुष्यंत चौटाला ने युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए इनेलोद के पक्ष में हनी सिंह से रैप गवाए हैं, प्रचार की इस धार को आधुनिकता का जामा पहनाने की जिम्मेदारी अभय चौटाला के बेटे करन चौटाला ने उठाई है। चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी का मानना है कि चौधरी देवीलाल की विचारधारा को यो-यो हनी सिंह आम जनता तक पहुंचा पाने में कामयाब होंगे। पार्टी का दावा है कि ये गाने जल्द ही यूथ में पॉपुलर होंगे और सोशल साइट्स पर भी धूम मचाएंगे। ऐसे में भूलना नहीं चाहिए कि हनी सिंह के गानों में दो प्रतीकों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, यानी दारू और औरत। इस पर क्या कहना है चौटाला परिवार का? |
Feedback |