/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */ शिंदे का संन्यास क्यों? | Welcome to GossipGuru- Spicy & Juicy The Real Kanafucy
शिंदे का संन्यास क्यों?

January 08 2023


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को इतने भावुक हो गए कि उन्होंने उसी दिन राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। सूत्रों की मानें तो शिंदे पार्टी हाईकमान से पिछले कुछ समय से बेहद खफा-खफा चल रहे थे। शिंदे को काफी वक्त से यह आस थी कि गांधी परिवार उन्हें पार्टी में कोई महती भूमिका देगा। दो वर्ष पहले भी उनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चला था, क्योंकि वे राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। इस बार भी अध्यक्ष पद की दौड़ में एक और दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बाजी मार गए, क्योंकि गांधी परिवार को भी कर्नाटक का आने वाला विधानसभा चुनाव दिख रहा था। इस दफे जब महाराष्ट्र से राहुल गांधी की यात्रा निकल रही थी तो शिंदे राहुल को चंद्रपुर ले जाना चाहते थे और उनके हाथों से बाबा साहेब आंबेडकर की एक भीमकाय प्रतिमा का अनावरण करवाना चाहते थे। राहुल भी इसके लिए तैयार थे, पर ऐन वक्त शिंदे विरोधियों ने राहुल के कान भर दिए और राहुल की यात्रा प्रतिमा की बगल से गुजर गई पर राहुल ने प्रतिमा का अनावरण किया ही नहीं। अब जाकर इस 26 जनवरी को चंद्रपुर के स्थानीय नेतागण (जिसमें भाजपा के नेतागण भी शामिल हैं) इस मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं। वैसे भी शिंदे को कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी नहीं बुलाया गया था, शिंदे को लगा कि चलो अब बहुत हुआ और उन्होंने घर बैठना ही ठीक समझा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!