राहुल की यात्रा को संघ का समर्थन |
January 08 2023 |
यह सचमुच गहरे पड़ताल का विषय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सदैव हमलावर रहने वाले संघ नेताओं का राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर रुख क्यों बदल गया है? श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने इस यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए राहुल की प्रशंसा की है। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने राहुल को पत्र लिख कर उनकी भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। वहीं भाजपा की बागी साध्वी उमा भारती ने भी खुल कर कहा कि भगवान राम और हनुमान जी की भक्ति भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। संघ ने एक तरह से स्पष्ट कर दिया है कि संघ का मूल एजेंडा ’सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ का ही है, यानी जो भी नेता हिंदू हित व देश हित की बात करेगा, संघ और उनके आनुशांगिक संगठनों का समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||