प्रियंका की सभाएं कम क्यों हो गईं? |
November 23 2022 |
कहां तो तय था कि ‘चिरागा हर एक घर के लिए और अब मुयस्सर नहीं शहर के लिए।’ प्रियंका गांधी के हाथों जब हिमाचल की बागडोर आई थी तो उन्होंने कैडर से जोश ही जोश में कह दिया था कि ’वह घूम-घूम कर पूरे हिमाचल में कांग्रेस का प्रचार करेंगी और यहां की हर विधानसभा सीट को टच करेंगी।’ कांग्रेस संगठन ने भी उनके लिए हिमाचल चुनाव में कोई 68 जनसभाओं का खाका तैयार कर लिया। पर इसके बाद प्रियंका हिमाचल के मशोबरा स्थित अपने घर चली गईं, दो दिनों तक उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई, तब वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह प्रियंका से मिलने उनके घर मशोबरा जा पहुंचे। इस मीटिंग में तय हुआ कि 68 नहीं बल्कि प्रियंका सिर्फ 15 जनसभाएं करेंगी, पर हिमाचल चुनाव में प्रियंका की सिर्फ आठ जनसभाएं ही हो पाईं। इस पर नाराज़ रानी साहिब यानी सांसद प्रतिभा सिंह का कहना था-’भाजपा में नेता पार्टी को अपने कंधों पर लेकर चलते हैं, पर कांग्रेस में नेता को कंधों पर ढोना पड़ता है।’ |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||