नासाज़ है स्टालिन की तबियत |
December 26 2022 |
दक्षिण भारत के दो प्रमुख नेता यानी डीएमके मुखिया एमके स्टालिन और कर्नाटक के जनता दल सेक्युलर के चीफ एचडी कुमारस्वामी अपने भविष्य की राजनीति का खाका तैयार करने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं की तबियत नासाज़ चल रही है, यह भी सुना जा रहा है कि इन्हें हर महीने अपने इलाज के लिए सिंगापुर के माऊंट एलिजाबेथ अस्पताल जाना पड़ता है। स्टालिन ने तो अघोशित तौर पर अपने पुत्र उदयनिधि स्टालिन को अपना उत्तराधिकारी तय कर दिया है, उन्हें अपने कैबिनेट में मंत्री भी बना दिया है। यह तैयारी 2024 के चुनावों को लेकर है। हालांकि स्टालिन के पिता करूणानिधि घोषित तौर पर अपने को नास्तिक कहते थे, मगर स्टालिन के विचार अपने पिता से किंचित दीगर है, वे ब्राह्मणवाद और मनुवाद का तो समर्थन नहीं करते, पर भगवान में उनकी गहरी आस्था है। हर शुभ कार्य से पहले वे मदुरै के मीनाक्षी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं, वे अपने एक खास ज्योतिष की सलाहों पर भी अमल करते हैं, उस ज्योतिष के कहने पर ही उन्होंने अपना उत्तराधिकारी तय कर दिया है। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||