क्या होगा हिमाचल में? |
December 26 2022 |
हिमाचल प्रदेश चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर कांग्रेस बम-बम है, वहीं भाजपा का भरोसा है कि उन्हें अगर सरकार बनाने के लिए कुछ सीटों की कमी हो भी गई तो पार्टी इसे मैनेज कर लेगी, क्योंकि इस बार वहां कई निर्दलियों के जीतने के कयास लग रहे हैं। वहीं अगर कांग्रेस यहां मोर्चा फतह कर लेती है तो यहां कम से कम सीएम पद के तीन मजबूत दावेदार होंगें। एक हैं मुकेश अग्निहोत्री, माना जाता है कि इनके कहने पर 3-4 टिकट बांटे गए हैं, दूसरे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खों जो वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल के सियासी पटल पर तेजी से उभरे हैं। कहते हैं इनके कहने पर 8-10 टिकट बांटे गए हैं, तीसरा है वहां का राज परिवार यानी रानी प्रतिभा सिंह, इनके कहने पर 20-25 टिकट बांटे गए हैं, यानी फिलहाल तो पलड़ा इनका ही सबसे भारी लगता है। अगर इनमें से किसी एक को भी सीएम बनने का मौका मिला तो फिर भाजपा नाराज़ गुट पर डोरे डाल सकती है। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||