राहुल की यात्रा क्यों बिहार ले जाना चाहते हैं दिग्विजय

November 23 2022


दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बिहार ले जाने का सारथी बनना चाहते हैं। दिग्विजय की दिली इच्छा है कि राहुल की यात्रा बिहार में दिग्विजय के ननिहाल गिठौर (बांका) से शुरू होकर 1023 किलोमीटर का सफर तय कर बोधगया में समाप्त हो। बिहार में इस यात्रा की जिम्मेदारी दिग्विजय और जयराम रमेश ने वहां के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह को सौंपी है। पर बिहार कांग्रेस के समक्ष सबसे बड़ी समस्या यह है कि राहुल की बिहार यात्रा का खर्चा कौन उठाएगा, क्योंकि बिहार में कांग्रेस वर्षों से सत्ता से बाहर रही है और थैलीशाहों ने भी पार्टी से एक दूरी बना रखी है। वैसे भी राहुल की यात्रा का एक अहम नियम है कि उनकी यात्रा जिस राज्य में पहुंचती है, उस राज्य के पार्टी नेता ही इस यात्रा का पूरा खर्च उठाते हैं, कहते हैं यात्रा के एक दिन का खर्च भी करोड़ों में होता है। सो कुछ पार्टी नेताओं के सुझाव आए कि यात्रा पटना तक ही सीमित रखी जाए, पर अवधेश सिंह इसे गया लेकर जाना चाहते हैं, क्योंकि 2024 का चुनाव वह गया से लड़ने के इच्छुक हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!