राहुल की खड़ाऊं व खड़गे |
January 26 2023 |
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी की खड़ाऊं उठाए हर जगह उनकी यात्रा में साथ-साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान उनसे राहुल जो कुछ भी कहते हैं उनकी गर्दन बस ’हां’ में ही हिलती है। प्रियंका गांधी इन दिनों खड़गे के गृह राज्य कर्नाटक की यात्रा पर हैं, पर खड़गे राहुल की पंजाब यात्रा में उनके साथ दिख रहे थे। राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव के लिए अड़े हैं, सो अब पार्टी में यह राय बनी है कि ’राहुल वर्किंग कमेटी में चुनाव लड़ कर आएंगे,’ वहीं प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष इसके लिए मनोनीत करेंगे। |
Feedback |