मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल

September 04 2022


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को दिल्ली लाए जाने की आहटों ने शोर पकड़ लिया है। नितिन गडकरी के साथ-साथ उन्हें भी भाजपा के अहम संगठन पदों से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब चर्चा है कि शिवराज को दिल्ली लाकर मोदी कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्रालय का मंत्री बनाया जा सकता है। सितंबर माह के बाद मोदी मंत्रिमंडल में एक बड़े फेरबदल का कयास है। शायद 24 के आम चुनावों से पहले का यह आखिरी फेरबदल हो। ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज की जगह मध्य प्रदेश के नए सीएम हो सकते हैं। इन कयासों को भांपते हुए अब सिंधिया इन दिनों सप्ताह के कोई दो दिन नियम से मध्य प्रदेश में गुजार रहे हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!