मुश्किल में ऐरन |
October 03 2021 |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन 15 साल पुराने एक मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं। 15 साल पहले जोगी नवादा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर लहराने का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है। 2006 के तत्कालीन जिलाधिकारी और वर्तमान में केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सीनियर आईएएस भुवनेश कुमार की कोर्ट में गवाही देने से मामले में एक निर्णायक मोड़ आ गया है। तब उक्त सीट से प्रवीण ऐरन की पत्नी सुनीता ऐरन मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। उनके खिलाफ पप्पू गिरधारी का भतीजा भी चुनाव लड़ रहा था। जब ऐरन ने कथित तौर पर अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाला तो प्रशासन ने तब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। |
Feedback |