मीडिया मंडी में खोते कत्ल के अहम सुराग

November 23 2022


दिल्ली के छत्तरपुर में जिस बर्बर तरीके से मुंबई की श्रद्धा वाल्कर की हत्या हुई उसे लेकर दिल्ली का मीडिया बाजार में कूद गया है। खबर ब्रेक करने की ऐसी होड़ मची है कि चैनल वाले आरोपी आफताब पूनावाला के घर के बाथरूम, किचन और कमरे से चिपक कर ‘पीस टू कैमरा’ कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस अब तक हत्या के सारे सबूत नहीं जुटा पाई है, ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा गर्म है कि क्या मीडिया, उसके कैमरे और पत्रकार अनजाने में कत्ल के अहम सुराग से छेड़छाड़ कर रहे हैं? कुछ उत्साही मीडिया मंडली तो महरौली के जंगलों में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े ढूंढने में जुटी है। इन बातों से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा काफी परेशान हैं, अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अफसर हैं, जो वीरप्पन को पकड़ने के लिए गठित टास्क फोर्स के एक अहम सदस्य थे। वे आईटीबीपी के डीजी भी रह चुके हैं। अरोड़ा के कैडर की वजह से कहते हैं दिल्ली पुलिस के बड़े अफसर उन्हें पूरा सहयोग भी नहीं कर रहे हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!