फिर भी कांग्रेस सुधरती नहीं |
October 31 2022 |
कांग्रेस के पार्टी संविधान को धत्ता बताते हुए आनन-फानन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को एक नया अध्यक्ष दे दिया गया है, वे हैं बृजलाल खाबरी, प्रियंका करीबी संदीप सिंह की अपरंपार महिमा की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। जबकि कांग्रेस में इस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और घोषित मानकों के अनुसार जब भी संगठन का कोई ऐसा महत्वपूर्ण चुनाव चल रहा होता है, इसके अधबीच नई नियुक्तियों की परंपरा नहीं है। वैसे भी खाबरी की नियुक्ति को लेकर यूपी कांग्रेस में कोई नए उत्साह का संचार नहीं हुआ है, इसके विपरीत उन्हें प्रदेश की कमान दिए जाने से पार्टी कैडर में व्यापक रोश देखा जा सकता है। खाबरी पिछले दो चुनावों में लगातार अपनी जमानत जब्त करा चुके हैं, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में महरौनी सीट पर इन्हें मात्र 4 हजार 344 वोट आए थे। खाबरी कांग्रेस में आने से पूर्व बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं, जब ये बसपा में थे तो भू-माफिया से सांठगांठ के आरोप में मायावती ने इन्हें पार्टी से निकाल दिया था, इसके बाद ही इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। |
Feedback |