प्रतिमा की ना उम्मीदी

March 15 2023


त्रिपुरा में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रही थीं केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक। उन्होंने सांसद होने के बावजूद विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत गईं। बावजूद इसके पार्टी शीर्ष ने उनके बजाए माणिक साहा पर अपना भरोसा दिखाया और वे फिर से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री चुन लिए गए। अब भौमिक चाहती है कि वह अपनी विधानसभा की सीट छोड़ कर अपनी सांसदी कायम रखें जिससे केंद्र सरकार में मंत्री बने रहने का उनका मार्ग खुला रहे। वहीं भाजपा की त्रिपुरा में मुश्किल है कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में उसके 32 विधायक ही जीते हैं यानी बहुमत से सिर्फ दो अधिक, तो क्या ऐसे में पार्टी भौमिक के इस्तीफे का रिस्क लेना चाहेगी?

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!