| नड्डा किससे पूछ कर काम करते हैं? |
|
August 15 2022 |
|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूं तो पार्टी संविधान के मुताबिक संगठन के सबसे शक्तिशाली शख्स हैं, पर वे अपना कोई भी निर्णय पार्टी के नंबर दो से पूछे बगैर नहीं लेते। पिछले दिनों एक पत्रकार ने भाजपाध्यक्ष से इंटरव्यू के लिए समय मांगा, नड्डा ने पत्रकार से कहा, ‘बताता हूं।’ फिर नड्डा ने अपने सहायक से कहा-’जरा पूछ कर बताइए’ नड्डा के सहायक ने शाह के ऑफिस फोन लगाया और उनके सहायक से पूछा कि क्या फलां अखबार को अध्यक्ष जी का इंटरव्यू देना ठीक रहेगा। शाह के सहायक की उस अखबार को लेकर एक खास तरह की चिढ़ थी, सो बात शाह तक पहुंची भी नहीं और वहीं से ‘ना’ हो गया। अब अध्यक्ष जी के समक्ष भी ’ना’ कहने के सिवा और कोई चारा नहीं बचा था। |
| Feedback |