आपरेशन लोट्स |
October 31 2022 |
देवेंद्र फड़णीस इन दिनों राज्य में घूम-घूम कर भाजपा का द्वार अन्य दलों के नेताओं के लिए खोल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों भंडारा में उनकी मुलाकात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले से हुई। कहते हैं इसके बाद फड़णवीस कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कांग्रेसी नेता विजय वडेट्टीवार से भी मिले। शायद इन नेताओं को यह भी आश्वासन मिला है कि अगर एक बार इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया तो इनके पुराने मामले भी खुद ब खुद रफा-दफा हो जाएंगे। महाराष्ट्र में ‘आपरेशन लोट्स’ चालू आहे। |
Feedback |