अपना दल को अपना न सकी भाजपा

May 22 2021


यूपी के हालिया पंचायत चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज और लखनऊ में तो भगवा पार्टी की तमाम आशाएं धूलधुसरित हो गई। दरअसल पहले बनारस को लेकर भाजपा की अपना दल के अनुप्रिया पटेल से बात चल रही थी, भाजपा 40 में से 10 सीट अपना दल के लिए छोड़ने को तैयार थी, अपना दल 15 सीटें चाहती थी, सो बात बनी नहीं। दोनों दल अलग-अलग लड़े और इन दोनों ही दलों को मात्र 5-5 सीटें आई। जब चुनाव परिणामों की समीक्षा हुई तो जहां भाजपा मात्र 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही तो अनुप्रिया की अपना दल 21 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। यानी अगर भाजपा और अपना दल मिल कर लड़ते तो काशी में चुनाव परिणाम कुछ और हो सकते थे। ये पंचायत चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। 22 के चुनाव में भी सपा प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी और पश्चिमी यूपी में रालोद के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरेगी। कोविड कुव्यवस्था और किसानों की नाराज़गी का भी योगी सरकार को जवाब देना पड़ सकता है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!