गोपालगंज उप चुनाव |
November 23 2022 |
बिहार की गोपालगंज सीट पर लालू यादव की पार्टी के उम्मीदवार मोहन गुप्ता को मात्र 1794 वोटों से भाजपा के हाथों शिकस्त खानी पड़ी। इस चुनाव में भाजपा के दो अघोषित मित्रों यानी बसपा और औवेसी की एआईएएम ने भाजपा को यहां जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बसपा ने यहां आखिरी वक्त पर लालू के साले साहब यानी साधु यादव की पत्नी इंद्रा यादव को मैदान में उतार दिया जो अकेले 8008 वोट ले आई, जब तक साधु लालू के साथ थे तो गोपालगंज का जिम्मा वही संभालते थे, इस नाते उनका क्षेत्र में अब भी थोड़ा बहुत असर है ही। औवेसी के उम्मीदवार 12 हजार से ज्यादा वोट ले आए, नीतीश कुमार गोपालगंज उप चुनाव प्रचार में गए ही नहीं क्योंकि मोहन गुप्ता घोषित तौर पर एक शराब कारोबारी हैं। |
Feedback |