असीमानंद पर असीम कृपा |
April 30 2018 |
स्वामी असीमानंद अब मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस से बरी हो चुके हैं, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अब भाजपा हाईकमान उनकी सेवाएं पश्चिम बंगाल चुनाव में लेना चाहता है। सनद रहे कि असीमानंद का असली नाम नबा कुमार सरकार है, जो मूलरूप से पश्चिम बंगाल से ही आते हैं। ये काफी समय से संघ और उसके आनुशांगिक संगठन वनवासी कल्याण केंद्र से जुड़े रहे हैं। इन्होंने अकेले पुरूलिया में 25 से ज्यादा आदिवासी छात्रावास बनाए हैं, आदिवासी लोगों के बीच इनकी काफी अच्छी पकड़ है, सो कहना न होगा कि भाजपा राज्य के आदिवासी मतदाताओं को गोलबंद करने में असीमानंद की एक पुख्ता भूमिका चाहती है। |
Feedback |