भाजपा महारथियों के लिए दिल्ली दूर

May 28 2023


दिल्ली के भाजपा महारथियों के लिए दिल्ली दूर होने वाली है। संघ से जुड़े महत्वपूर्ण सूत्र खुलासा करते हैं कि दिल्ली में भाजपा अपने सातों जीते हुए सांसदों को बदल देगी, नए चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा। सूत्रों की मानें तो पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर और उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस के टिकट कट जाएंगे। चांदनी चौक के सांसद हर्षवर्द्धन का मामला भी अधर में बताया जाता है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए बिहार भेजा जा सकता है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की जगह भाजपा के दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को मैदान में उतारा जा सकता है। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को हरियाणा या पश्चिमी यूपी के किसी जाट बहुल सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी को भी बदला जा सकता है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!