आजाद की आजाद ख्याली |
December 21 2015 |
इस बुधवार को संसद में एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला, दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को संसद भवन स्थित सोनिया गांधी के कक्ष से बाहर निकलते देखा गया। विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि गांधी परिवार से कीर्ति के पुराने रिश्ते हैं, कीर्ति के पिता भागवत झा आजाद कई वर्षों तक कांग्रेस की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिल्ली क्रिकेट की राजनीति को लेकर अपनी ही पार्टी के एक सर्वशक्तिमान अरूण जेटली से भिड़ने वाली कीर्ति आजाद को अंदरखाने से भाजपा के कई सीनियर नेताओं का समर्थन प्राप्त बताया जाता है। चुनांचे अपने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल की चेतावनियों को नज़रअंदाज करते अगर खुले मन से आजाद इतनी दूर तक गए हैं तो इसमें उनका नैतिक बल तो शामिल है ही, कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि आगे की सियासत को लेकर कांग्रेस से उनकी एक निर्णायक बातचीत भी हो चुकी है। |
Feedback |