समय पर होंगे चुनाव |
June 18 2013 |
देश में लोकसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे। भाजपा के लोग नवंबर में चुनाव का शोर मचा रहे हैं पर इस बारे में कांग्रेस बेफिक्र है। कांग्रेस अभी किसी जल्दी में नहीं है। कांग्रेस देखना चाहती है कि नरेंद्र मोदी के आकस्मिक अभ्युदय को जो भाजपा के नेता नहीं पचा पा रहे हैं वे अपने घर में और कितना हंगामा खड़ा करते हैं। यूपीए सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार ने एक बड़ा फंड रखा हुआ है। मीडिया में इसकी आहटें दिखने लगी हैं। यूपीए सरकार ‘डायरेक्ट कैश टांसफर’ से लेकर ‘फूड सिक्यूरिटी बिल’ जैसे कई अहम मसलों का ढिंढोरा जनता में पीटना चाहती है, सो इसके लिए उसे वक्त चाहिए। साथ ही कांग्रेस इशरत जहां और सोहराबुद्दीन जैसे मामलो में तेजी लाकर जनता व मीडिया में मोदी की और किरकिरी करना चाहती है। |
Feedback |