शत्रु के कांग्रेसी मित्र |
October 05 2009 |
शत्रु भैया की नाराजगी अपने पार्टी से कम होने का नाम नहीं ले रही। हालिया दिनों में न सिर्फ उन्होंने अपनी भंगिमाएं बदली हैं अपितु आलाकमान के समक्ष पेश अपनी शर्तों में उन्होंने यथोचित संशोधन भी कर दिया है। शत्रु अभी भी इस बात पर अड़े हैं कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को पार्टी बिहार से राज्यसभा में लेकर आए, शत्रु को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया जाए ( उनकी पिछली मांग महासचिव बनाने की थी) शत्रु यह भी चाहते हैं कि उन्हें मध्य प्रदेश फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जाए और अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल हो। और इतने पर भी शत्रु भैया मौके बेमौके राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़ना नहीं भूल रहे, क्या कांग्रेस की ओर से उन्हें पक्के तौर पर कोई आश्वासन मिला है? |
Feedback |