‘वॉर रूम’ की जंग तो

August 17 2013


कांग्रेस के बाद अब भाजपा के भी केंद्रीय ‘वॉर रूम’ ने काम करना शुरू कर दिया है। पिछली बार 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का ‘वॉर रूम’ अनंत कुमार के सरकारी आवास पर बनाया गया था और सुधीन्द्र कुलकर्णी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। इस दफे पार्टी के मुख्यालय 11 अशोक रोड में इस ‘वॉर रूम’ को रखा गया है और इसकी जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपी गई है। मोदी और राजनाथ इन दोनों ही नेताओं की इस ‘वॉर रूम’ में खासी दिलचस्पी है। मोदी ने एक तरह से खुद ही ‘वॉर रूम’ को मॉनिटर करना तय किया है। भाजपा के ‘वॉर रूम’ में चुनाव प्रबंधन, चुनावी कैंपेन, स्ट्रेटजी, चुनाव कार्यक्रम और नेताओं के प्रवास से संबंधित कार्यक्रमों की देख-रेख शामिल है। भाजपा का यह ‘वॉर रूम’ मूलत: नए और अनुभवी लोगों का एक मिला-जुला जमावड़ा है। दिल्ली का यह ‘वॉर रूम’ अलग-अलग प्रदेशों में काम कर रहे ‘वॉर रूम’ से सामंजस्य बिठाने का भी काम करता है। सूचनाओं व संवाद का आदान-प्रदान करता है, पार्टी का कैंपेन, नेताओं के दौरे, पब्लिक रैली का आयोजन तथा पार्टी की स्टेट यूनिट और केंद्रीय यूनिट में सामंजस्य बिठाने का भी प्रयास यही ‘वॉर रूम’ करता है। भाजपा की आनेवाले दिनों में इस ‘वॉर रूम’ को और सक्रिय बनाने की योजना है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!