लाल किले में राहुल |
August 16 2011 |
15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से फिर बोलेंगे मनमोहन सिंह। कयास लगाया जा रहा है कि बतौर प्रधानमंत्री शायद यह देश के नाम उनका आखिरी संबोधन होगा। 15 अगस्त के कार्यक्रम में गांधी परिवार की हमेशा से नुमांइदगी रही है। सो, अपनी बीमार मां को अमरीका के ह्यूस्टन के एक अस्पताल में आराम फरमाते छोड़ आए हैं राहुल गांधी। कहते हैं स्वतंत्रता दिवस समारोह और राजीव गांधी के जन्मदिवस के कई समारोहों में हिस्सा लेने के लिए वे स्वेदश लौट आए हैं, उन्हें मालूम है कि शायद अगले वर्ष उन्हें भी इसी प्राचीर के समक्ष खड़े होकर देशवासियों को संबोधित करना है। |
Feedback |