लालू को कांग्रेसी ‘ÙæÓ

September 01 2013


लालू प्रसाद कांग्रेस पर तमाम डोरे डाल रहे हैं। पर कांग्रेस है कि बिहार में लालू की राजद के साथ जाने को कतई राजी नहीं। यहां तक कि लालू ने कांग्रेस के लिए बिहार की 40 में से 10 संसदीय सीटें छोड़ने की पेशकश कर दी है। पर फिर भी राहुल गांधी को लगता है कि कांग्रेस को अकेले चुनाव में जाना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगी। महाराजगंज उपचुनाव में भले ही कांग्रेसी उम्मीदवार जितेंद्र स्वामी की जमानत जब्त हो गई हो पर समझा जाता है कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कोई चार करोड रूपए दिए थे।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!