येदुरप्पा के फ्रंट मैन |
December 21 2010 |
रतन टाटा और राजीव चंद्रशेखर के बीच आरोप-प्रत्यारोपों की जंग जारी है, और एक तरह से टाटा ने भाजपा व पूरी एनडीए के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। पर कम लोगों को ज्ञात होगा कि कभी वेंकैया नायडू व अनंत कुमार के खासमखास रहे चंद्रशेखर इन दिनों (जब से उन्होंने अपनी कंपनी बीपीएल बेची है) कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा के फ्रंट मैन हैं, येदुरप्पा को चाहे जो भी खरीदना होता है वे चंद्रशेखर के मार्फत ही खरीदते हैं, अब दिल्ली के सभ्रांत इलाके सुंदर नगर में येदुरप्पा ने बंगला खरीदा हो या कोई अखबार, इन सबके अगुआ चंद्रशेखर ही रहे। |
Feedback |