मोदी के अहमद पटेल

December 05 2013


भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के नए राजनैतिक प्रादुर्भाव से पार्टी और पार्टी से इतर उनके विरोधी सकते में हैपार्टी में नरेंद्र मोदी के हालिया अभ्युदय के साथ यकबयक भाजपा में नकवी का कद काफी बढ़ गया हैऔर उन्हें दिल्ली में नमो की आंख-नाक-कान कहा जाने लगा हैवे न सिर्फ नमो की किचेन कैबिनेट में शामिल हैं अपितु वे समय-समय पर नमो को दिल्ली का फीड-बैक भी दिया करते हैंसो कई पार्टी दिग्गजों को तब बेहद हैरानी हुई जब 31 अक्तूबर को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर उनकी लौह प्रतिमा के संकल्प के मौके पर मोदी ने दिल्ली से सिर्फ दो भाजपा नेताओं को अहमदाबाद आमंत्रित कियावे थे अडवानी और नकवी। एक अंग्रेजी राष्टï्रीय दैनिक ने तो मौके की इसी नजाकत को भांपते नकवी को मोदी का अहमद पटेल करार दिया। वे नकवी ही थे जो देश के अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए मोदी का महात्वाकांक्षी विज़न डॉक्यूमेंट फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ माइनारिटीज’ लेकर आएवे मोदी के स्वप्नदर्शी वॉर-रूम’ का न सिर्फ नेतृत्व कर रहे हैं बल्कि कई अहम मसलों पर मोदी की राय से पार्टी के बड़े नेताओं को अवगत भी करा रहे हैंयानी इन दिनों अपने न$कवीनामा की तरह नकवी भी हिट हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!