मुंडा की कुर्सी खतरे में |
April 11 2012 |
झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा सीबीआई जांच कराने की बात से कई लोगों की जान हलक में अटकी है, अर्जुन मुंडा के खासमखास आर.के.अग्रवाल चिंता में हैं कि उनके भाई की इनोवा कार में से सवा दो करोड़ रुपयों की बरामदगी हुई, अर्जुन मुंडा भी संकट में हैं। छापे के दौरान अग्रवाल के अकाऊंटेंट भी मौके पर मौजूद थे। रुपयों की बरामदगी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है। सीबीआई डायरेक्टर ए.पी.सिंह के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी है क्योंकि वे अर्जुन मुंडा के ओएसडी रह चुके हैं। और इस सीबीआई जांच की वजह से अर्जुन मुंडा की कुर्सी भी खतरे में जान पड़ती है। |
Feedback |