भाजपा की महिला ब्रिगेड आगे

December 01 2013


दिल्ली विधानसभा चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है, 2008 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 54.16फीसदी वोट शेयर और 41 सीटों के साथ भाजपा के 21 सीटों के मुकाबले कहीं आगे निकल गई थी, पर इस दफे कांग्रेस के जनाधार पर भाजपा व आप दोनों ही पार्टियां सेंध लगा रही है, व्यवस्था विरोधी वोटों का इस कदर रूझान है कि कांग्रेस व भाजपा के ज्यादातर निवत्र्तमान विधायकों के लिए अपनी सीट बचानी मुश्किल हो रही है, सो ऐसे में भाजपा की महिला उम्मीदवारों के हौंसले कहीं ज्यादा बुलंद है। जैसे मालवीय नगर में भाजपा की पूर्व मेयर आरती मेहरा कांग्रेसी मंत्री किरण वालिया को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भाजपा की पूर्णिमा विद्यार्थी को जहां कड़ी टक्कर मिल रही है, वहीं इसकी पूर्व मेयर रजनी अब्बी चुनावी रेस में आगे दिख रही हैं। भाजपा की दिल्ली प्रदेश की महासचिव शिखा राय यूं तो पहली दफा कस्तूरबा नगर से चुनावी मैदान में हैं, पर वह कांग्रेस के नीरज बसोया को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आपके मदनलाल व बसोया दोनों गुर्जर हैं, ऐसे में बनिया, पंजाबी, सिख व पूर्वींचली मतदाताओं के दम पर शिखा के लिए मैदान मारना कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!