भाजपा का पार्टी कल्चर |
December 10 2010 |
अपना चाल, चरित्र व चेहरा बदलने का उद्धोष करने वाली पार्टी का असली चरित्र क्या है यह पार्टी के सिरमौर ने अपने बेटे की शादी पर देश दुनिया को बता दिया है। गडकरी के भोज की सियासी हलकों में अब भी धूम मची हुई है। उससे पूर्व भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढी ने अपनी भतीजी की शादी के मौके पर एक जर्बदस्त पार्टी दी थी, अकबर रोड के उसी घर में जो कभी शिवराज पाटिल का आधिकारिक निवास हुआ करता था, उस पार्टी में स्पीकर मीरा कुमार, कमलनाथ के अलावा राहुल गांधी की भी उपस्थिति रही, भाजपा के आला नेता तो आए ही थे, उससे पहले बलबीर पुंज ने भी एक धमाकेदार पार्टी दी थी, भाजपा के पार्टी कल्चर की जय हो। |
Feedback |