भाजपाईयों का लालू प्रेम |
November 05 2013 |
भाजपा के रूप में रांची जेल में कैद लालू यादव को अपना नया राजनैतिक साथी मिल गया है, खबर गर्म है कि अगर मौलाना मुलायम जैसे नेता इन दिनों भाजपा के पक्ष में कदमताल करने लग गए हैं तो फिर लालू को भगवा पार्टी से कैसा गुरेज? यही वजह है जो रांची जेल में लालू से मिलने रोज 400-500 लोग जा रहे हैं उसमें भाजपाईयों की भी अच्छी खासी तादाद है, गया जेल मैन्यूल तेल लेने, जेल में लालू का सियासी दरबार क्या खूब जम रहा है, शत्रुघ्न सिन्हा और सरयू राय जैसे दिग्गज भाजपाई खुलकर लालू के समर्थन में बयान दे रहे हैं। झारखंड के सीनियर भाजपा नेता सरयू राय जो कभी राजद मुखिया लालू प्रसाद को पानी पी-पीकर कोसते थे, इस बदले परिदृश्य में वे अब पत्र-पत्रिकाओं में लालू के समर्थन में लेख लिख रहे हैं, क्या लालू की लालटेन की रोशनी पर भगवा रंग का मुलम्मा चढऩे लगा है? |
Feedback |
November 17th, 2013
Bjp and lalu alliance can give lufe line to both